गोरखपुर में 4 नवंबर को निकलेगी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, महराजगंज में तैयारियों को लेकर हुई बैठक

    02-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। आगामी 4 नवंबर को गोरखपुर में आयोजित होने वाली 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में प्रस्तावित इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए महराजगंज में पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महराजगंज में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा, आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।


बैठक के दौरान पदयात्रा के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारियां और आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया। आयोजित बैठक के बाद पदयात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच तैयारियों को गति देने की कवायद तेज हो गई है। अब सभी की नजर 4 नवंबर को गोरखपुर में होने वाले इस कार्यक्रम पर टिकी है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।