महराजगंज में पोखरे में जहरीला पदार्थ डालने का आरोप, बड़ी संख्या में मछलियों की मौत

    02-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। नगर पंचायत चौक के दिग्विजय नाथ नगर स्थित एक पोखरे में जहरीला पदार्थ डालने से बड़ी संख्या में मछलियों की मौत का मामला सामने आया है। पोखरा संचालक पिंटू साहनी ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर रात के समय पोखरे में जहरीला पदार्थ डालने का आरोप लगाया है। घटना में करीब आठ लाख रुपये के आर्थिक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।


पिंटू साहनी के अनुसार, रात करीब 11 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने पोखरे में जहरीला पदार्थ डाल दिया। सुबह जब वह पोखरे पर पहुंचे तो पानी में बड़ी संख्या में मछलियां मरी हुई मिलीं। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। बताया जा रहा है कि पोखरा संचालक ने 10 साल के लिए 25 लाख 45 हजार रुपये में पोखरे का ठेका लिया था। ठेका शुरू हुए अभी महज आठ महीने ही हुए थे। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में मछलियों के मरने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।


पीड़ित पिंटू साहनी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की भी गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि मामले से संबंधित अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।