
महराजगंज। जिले में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने छह वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर 2026 को पीड़िता के मामा ने थाना चौक में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उनकी छह वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना चौक में मुकदमा अपराध संख्या 216/2026 दर्ज किया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5M/6 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और महिला व बाल अपराधों के मामलों में त्वरित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करना है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।