मौसम में बदलाव से बढ़ी मौसमी बीमारियां, महराजगंज जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़

    27-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। शुक्रवार को महराजगंज जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। इनमें सबसे अधिक मरीज सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। मौसम में ठंडक बढ़ने और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से ओपीडी में काफी भीड़ रही।


सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर उपचार कराया। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने लोगों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। किसी भी तरह के बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और समय से चिकित्सकीय परामर्श लें।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।