सिसवा में सुपर कार बाजार के लकी ड्रॉ में बिहार के सोनू यादव बने विजेता

    29-Nov-2026   
Total Views |


महराजगंज (सिसवा बाजार)। नगर के सुपर कार बाजार में रविवार को पुराने वाहनों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष लकी ड्रॉ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार निवासी सोनू यादव को लकी विजेता चुना गया। उन्हें प्रतिष्ठान की ओर से 42 इंच की एलईडी टीवी उपहार स्वरूप भेंट की गई।

कार्यक्रम में सुपर कार बाजार की ओर से खरीदारी करने वाले सभी ग्राहकों को आमंत्रित किया गया था। प्रतिष्ठान पर पहुंचे ग्राहकों का स्वागत राम उग्रह गुप्ता ने किया। इसके बाद सभी ग्राहकों के नाम की पर्चियां बनाकर एक डिब्बे में डाली गईं और उन्हें अच्छी तरह मिलाया गया। निष्पक्ष तरीके से लकी विजेता का चयन करने के लिए एक छोटे बच्चे से डिब्बे में रखी पर्ची निकलवाई गई। इसमें बिहार निवासी सोनू यादव का नाम सामने आया। इसके बाद उनका माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया और उन्हें 42 इंच की एलईडी टीवी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में शामिल अन्य सभी ग्राहकों को भी उपहार स्वरूप हीटर फैन देकर सम्मानित किया गया। उपहार पाकर ग्राहकों के चेहरे खिल उठे। इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए सुपर कार बाजार के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर तरक्की की कामना की। इस अवसर पर सुपर कार बाजार के प्रोपराइटर राम उग्रह गुप्ता ने बताया कि 10 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच प्रतिष्ठान से वाहनों की डिलीवरी कराने वाले ग्राहकों के लिए लकी विजेता ऑफर रखा गया था। इसी ऑफर के तहत रविवार को लकी ड्रॉ का आयोजन कर विजेता का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और प्यार ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी है। भविष्य में भी ग्राहकों के लिए इस तरह के आकर्षक ऑफर और उपहार कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।