भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इस संगठनात्मक विस्तार के तहत मोहम्मद वाजिक उर्फ शिबू खान को क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी मंत्री तथा अब्दुल वहाज खान को क्षेत्रीय मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया गया कि ये नियुक्तियां भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी की अनुमति तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष इस्माइल फारुकी जी की संस्तुति के बाद की गई हैं।
दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को अल्पसंख्यक समाज के बीच पहुंचाने, नए लोगों को संगठन से जोड़ने तथा बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगे। इन नियुक्तियों को गोरखपुर क्षेत्र में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।