अर्नब तूफान से फसलों को नुकसान, किसानों के मुआवजे के लिए धर्मनाथ खरवार ने डीएम को लिखा पत्र

    03-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। अर्नब तूफान के चलते जनपद के कई इलाकों में किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मामला अब प्रशासन तक पहुंच गया है। प्रभावित किसानों को राहत और मुआवजा दिलाने के लिए भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य धर्मनाथ खरवार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।


धर्मनाथ खरवार ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया कि प्राकृतिक आपदा ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में तैयार खड़ी फसलें प्रभावित होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। फसलों की बर्बादी के कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और उनके लिए रोजी-रोटी तथा परिवार की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है।


उन्होंने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर जल्द से जल्द फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाए। सर्वे के माध्यम से वास्तविक क्षति का आकलन कराकर सरकारी मानकों के अनुसार प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।


धर्मनाथ खरवार ने सर्वे प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि नुकसान झेलने वाला कोई भी पात्र किसान सरकारी सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए प्रशासन को गंभीरता से पहल करते हुए प्रभावित किसानों को जल्द राहत पहुंचानी चाहिए।


उन्होंने जिलाधिकारी से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए नुकसान का आकलन और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने की अपील की है। अब प्रभावित किसानों को प्रशासन की कार्रवाई और राहत सहायता का इंतजार है।



रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।