सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, 10 किलोमीटर तक खाली ट्रकों की कतार

    03-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर खाली मालवाहक वाहनों की आड़ में तस्करी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। नेपाल में भारतीय सीमा में प्रवेश करने के इंतजार में खाली मालवाहक ट्रकों की कतार करीब 10 किलोमीटर तक पहुंच गई है। वहीं, सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस ने जांच तेज कर दी है। नेपाल से भारत आने वाले सभी खाली मालवाहक वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।


सुरक्षा एजेंसियां केवल वाहनों के बाहर ही नहीं, बल्कि उनकी बॉडी और संदिग्ध हिस्सों की भी जांच कर रही हैं। दरअसल, हाल के दिनों में खाली मालवाहक वाहन बताकर भारत में प्रवेश कराए जा रहे दो ट्रकों से कद्दू के बीज बरामद हुए थे। इसके अलावा कई बार ट्रकों की बॉडी में छिपाकर गांजा तस्करी के मामले भी सामने आ चुके हैं। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने खाली वाहनों की जांच और सख्त कर दी है।


अब नेपाल से भारत आने वाले किसी भी खाली मालवाहक वाहन को बिना जांच के सीमा पार नहीं करने दिया जा रहा है। एसएसबी और पुलिस की टीमें मिलकर वाहनों की तलाशी ले रही हैं। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि सोनौली सीमा पर एसएसबी और पुलिस संयुक्त रूप से सतर्कता बरत रही हैं। नेपाल से भारत आने वाले सभी मालवाहक वाहनों की जांच की जा रही है।


उन्होंने बताया कि तस्करी की आशंका को देखते हुए वाहनों की पूरी तरह तलाशी लेने के निर्देश दिए गए हैं। सीमा पर सुरक्षा और निगरानी में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई से सीमा पर खाली मालवाहक वाहनों की जांच बढ़ गई है।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।