
महराजगंज। फरेंदा नगर पंचायत में लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने वाले लाइटमैन राममूरत यादव को सम्मान के साथ विदाई दी गई। उनके सम्मान में नगर पंचायत कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। समारोह के दौरान वार्ड नंबर-7 के प्रतिनिधि ने नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के साथ राममूरत यादव को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि राममूरत यादव ने लंबे समय तक नगर पंचायत में अपनी सेवाएं देकर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके कार्य और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। विदाई समारोह में सभी ने उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हुए सुखमय, स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मान पाकर राममूरत यादव के प्रति लोगों ने आत्मीयता और सम्मान का भाव व्यक्त किया।