नौतनवा के पूर्व नगर अध्यक्ष गुड्डू खान को भाजपा ने बनाया अल्पसंख्यक प्रदेश मंत्री, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

    04-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। जनपद महराजगंज के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर चौराहे पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गुड्डू खान को पार्टी का अल्पसंख्यक प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ. औरंगजेब, इरशाद निजामी, सद्दाम हुसैन और इस्माइल सहित उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


स्वागत समारोह के दौरान नवनियुक्त अल्पसंख्यक प्रदेश मंत्री गुड्डू खान ने कहा कि पहले वह नौतनवा की आवाज उठाते थे, लेकिन अब प्रदेश स्तर पर जनता की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और नियमावली के अनुसार अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।


गुड्डू खान ने कहा कि वह पहले भी सभी जातियों और धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलते थे और आगे भी इसी भावना के साथ काम करते रहेंगे। अब प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से उनका दायरा और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि समाज के दबे-कुचले और जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाना तथा उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास उनकी प्राथमिकता रहेगी।


इस अवसर पर समर्थकों ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और गुड्डू खान को नई जिम्मेदारी मिलने पर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।


इबरार अहमद

अबरार अहमद (Ibrar Ahmad) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रभारी (District Incharge) के रूप में कार्यरत हैं। यह जिले के समाचार कवरेज, रिपोर्टिंग टीम के मार्गदर्शन और प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने का कार्य करते हैं।