गड़ौरा चीनी मिल में कर्मचारियों की हड़ताल, 100 से अधिक श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    04-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। जनपद के गड़ौरा स्थित जेएचवी शुगर लिमिटेड चीनी मिल में कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा है। विभिन्न समस्याओं और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर 100 से अधिक कर्मचारियों ने एकजुट होकर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने मिल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। जानकारी के अनुसार, चीनी मिल के कर्मचारी अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से परेशान हैं। मांगों का समाधान नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने एकजुट होकर आंदोलन का रास्ता अपनाया। इस दौरान 100 से अधिक श्रमिकों ने मिल परिसर में प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ आवाज उठाई।


कर्मचारियों के इस आंदोलन को पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन ने भी समर्थन दिया है। यूनियन की ओर से श्रमिकों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा गया है। पत्र के माध्यम से कर्मचारियों की लंबित मांगों पर ध्यान देने और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। फिलहाल गड़ौरा चीनी मिल में कर्मचारियों की हड़ताल और विरोध प्रदर्शन को लेकर स्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना होगा कि मिल प्रबंधन और प्रशासन कर्मचारियों की मांगों पर क्या कदम उठाते हैं।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।