नगर पालिका कर्मचारी संघ की बैठक में उठा कर्मचारियों की समस्याओं का मुद्दा, अध्यक्ष ऋषभ दुबे ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

    04-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। करपथ पार्क में नगर पालिका परिषद कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा।


बैठक को संबोधित करते हुए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ऋषभ दुबे ने कहा कि कर्मचारी संघ प्रत्येक कर्मचारी के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहेगा। यदि किसी कर्मचारी को किसी प्रकार की परेशानी या आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है तो संघ के पदाधिकारी उसकी हर संभव मदद करेंगे। जरूरत पड़ने पर पीड़ित कर्मचारी को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।


उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल कर्मचारियों की समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि हर मुश्किल परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहना है। साथ ही कर्मचारियों के बीच आपसी एकता, भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करना भी संघ की प्राथमिकता है।


इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष अनिल, कोषाध्यक्ष आरिफ खान, शाखा लेखक मुकेश भारती, शाखा मंत्री विनोद गौतम, इंद्राशन, बुद्धसागर, अंशुमान सिंह, ओमप्रकाश, सूचना मंत्री रंजीत कुमार, विवेक त्रिपाठी, कोर्स निरीक्षक विवेकानंद त्रिपाठी, रामाधार, विजय गुप्ता, विशाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी दुर्गेश खरवार और उमेश जायसवाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारियों ने संगठन की मजबूती और एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।