महराजगंज। महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में 14 साल के किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। कमरिया बुजुर्ग गांव निवासी शहबाज खान पिछले 9 दिनों से लापता है। 27 अक्टूबर 2026 को घर से स्कूल जाने क लिए निकला लेकिन उसके घर नहीं लौटने से परिवार के लोग परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।
पिता मोहम्मद मुबीन के मुताबिक, शहबाज सुबह करीब 8:30 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। जब सुबह करीब 10:30 बजे स्कूल में फोन कर शहबाज के पिता द्वारा उसके बारे में जानकारी ली गई, तो पता चला कि वह स्कूल नहीं पहुंचा है। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
मामले की सूचना कोल्हुई थाने में दी गई है। पुलिस की ओर से किशोर की तलाश की जा रही है। वहीं, परिवार ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को शहबाज के बारे में कोई जानकारी मिले तो दिए गए मोबाइल नंबरों 8960942619, 7887227549 पर सूचना दें।