कटहरी शिव मंदिर के निर्माण कार्य का भाजपा जिला महामंत्री ने लिया जायजा, हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा

    05-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के ग्राम सभा कटहरी में मंगलवार देर रात भाजपा के जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी ने कटहरी शिव मंदिर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया।


मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी ने जल्द ही मंदिर परिसर में हनुमान जी की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा की। इसके साथ ही मंदिर के फर्श पर टाइल्स लगवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना करते हुए मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग की बात कही।


भाजपा नेता की घोषणा के बाद ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य में तेजी आएगी और मंदिर परिसर को बेहतर स्वरूप मिल सकेगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मनोज पांडे, प्रधान प्रतिनिधि संतोष पासवान, नवीन चौधरी, मनीष मद्धेशिया, गोपाल गुप्त, विवेक मद्धेशिया, अरविंद विश्वकर्मा और राजीव चौधरी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।