महराजगंज: सेखुई गांव में आग से 50 डिसमिल धान की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान

    06-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले के मिठौरा क्षेत्र के सेखुई गांव में गुरुवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 50 डिसमिल धान की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें देखकर खेतों में काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान की पूरी फसल नष्ट हो चुकी थी।


मिली जानकारी के अनुसार, सेखुई निवासी भारतेंदु चौधरी के खेत में गुरुवार को अचानक आग लग गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने धुआं उठता देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया था।


ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता से आग को आसपास के खेतों तक फैलने से रोक लिया गया। हालांकि, तब तक भारतेंदु चौधरी के खेत में खड़ी करीब 50 डिसमिल धान की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के बाद पीड़ित किसान ने मामले की सूचना चौक थाने में दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आग लगने से किसान को फसल का नुकसान उठाना पड़ा है। अब पीड़ित को प्रशासनिक सहायता और मुआवजे की उम्मीद है।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।