ग्राम प्रधानों को फिर मिल सकता है 6 महीने का कार्यकाल, प्रशासक बनाए रखने की तैयारी

    07-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले की ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में काम कर रहे पूर्व ग्राम प्रधानों को एक बार फिर राहत मिलने की उम्मीद है। पंचायत चुनाव में देरी की संभावना के बीच सरकार प्रशासकों का कार्यकाल अगले 6 महीने तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी शासन की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।

दरअसल, ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल 25 मई को समाप्त होने के बाद उन्हें प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब प्रशासकों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म होने वाला है। ऐसे में प्रधानों को दोबारा प्रशासक बनाए रखने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। 882 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर उम्मीद सरकार के इस संभावित फैसले से महराजगंज जिले की 882 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधानों को केवल कार्यकाल विस्तार मिलेगा या प्रशासक के रूप में उनके सभी पुराने अधिकार भी बरकरार रहेंगे। पंचायत चुनाव और बजट को लेकर भी इंतजार जिले में पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। वहीं, 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत नया बजट जारी नहीं होने और मनरेगा के तहत जिले को करीब 113 करोड़ रुपये मिलने का इंतजार भी बना हुआ है।

इससे गांवों में विकास कार्य प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, ओबीसी आरक्षण की प्रक्रिया भी अभी पूरी नहीं हुई है। 

आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।