राहुल गांधी के आवास पर दिवाली मिलन समारोह में महाराजगंज के यह दिग्गज हुए शामिल

    07-Nov-2026   
Total Views |

महराजगंज। कांग्रेस नेता सक्षम मणि त्रिपाठी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लिया। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की सफलता और दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित इस विशेष समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ उन्होंने दीपावली की खुशियां साझा कीं।


राहुल गांधी द्वारा आयोजित इस विशेष रात्रिभोज एवं दीपावली मिलन समारोह में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पवन खेड़ा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यह आयोजन ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की सफलता में योगदान देने वाले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा आपसी संवाद के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस दौरान कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच सौहार्द, संवाद और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देखने को मिला।


राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ सक्षम मणि त्रिपाठी की सहभागिता

सक्षम मणि त्रिपाठी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं और उत्तर प्रदेश के 317-सिसवा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनका आवास नगरपालिका परिषद सिसवा बाजार के वार्ड संख्या 15 स्थित कबीर नगर (कोठीभार मणि टोला) में है।


राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उनकी सहभागिता को सिसवा विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक और संगठनात्मक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।


वहीं, समारोह में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता सुप्रिया श्रीनेत भी मौजूद रहीं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद एवं संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला।


समारोह में शामिल होने पर सक्षम मणि त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित आत्मीय समारोह में शामिल होना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। कांग्रेस नेतृत्व का कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह और सम्मान ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का संकल्प लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।


सक्षम मणि त्रिपाठी ने आगे कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलने वाला स्नेह, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन उन्हें जनसेवा एवं संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा के साथ निभाने की प्रेरणा देता है। दीपावली के प्रकाश और आपसी सौहार्द के बीच आयोजित यह समारोह कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए संवाद और मेल-मिलाप का अवसर बना। सक्षम मणि त्रिपाठी ने इस आयोजन को अपने लिए अविस्मरणीय अनुभव बताया।



रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।