
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को नवंबर महीने के वेतन के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पेंशनर्स को भी बढ़ी हुई दर से महंगाई राहत (DR) का फायदा मिलेगा। इससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी होगी।
महंगाई भत्ते में की गई यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। जुलाई से अक्टूबर तक के एरियर की राशि कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) खाते में जमा किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ राज्य कर्मचारियों के साथ सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा।
महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलेगी। बढ़ती महंगाई के बीच सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों की आय में इजाफा होगा। योगी सरकार के इस निर्णय को दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण सौगात के रूप में देखा जा रहा है।