Maharajganj News : लिफ्ट बनी जानलेवा ! भरोसे की सवारी में हैवानियत, युवक के साथ हुई ये हरकत

    10-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
थाना परसामलिक क्षेत्र में लिफ्ट लेकर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना सामने आयी है। इस घटना से इलाके में दहशत है। पीड़ित गिरजेश सहानी, निवासी ग्राम हरपुर टोला निबियहवा ने तहरीर देकर बताया कि 5 फरवरी को वे नौतनवा से घर लौट रहे थे।


रास्ते में दोगहरा गांव पहुंचे तो अमीर और नईम निवासी दोगहरा, थाना परसामलिक ने उनसे लिफ्ट मांगी। गिरजेश ने दोनों को अपनी गाड़ी पर बैठा लिया। लेकिन गांव से बाहर नदी किनारे पहुंचते ही आरोपी के तेवर बदल गए। उन्होंने गिरजेश को गालियां दीं और लात-घूंसे, बेल्ट से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों के बीच-बचाव करने पर भी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

थानाध्यक्ष अभय ना रायण सिंह ने आरोपी अमीर और नईम निवासी दोगहरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि की।