Maharajganj News : तस्करी का सामान गायब करने का आरोप, धमकियों का दबाव और फिर आत्महत्या, मां ने लगाया ये आरोप
11-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। सोनौली थाना क्षेत्र के ग्राम सेख फरेंदा, टोला करमहिया निवासी प्रदीप साहनी की आत्महत्या मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रदीप की आत्महत्या मामले में मंगलवार को उसकी मां राजमती ने एसपी को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
राजमती का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले भीमाली उर्फ शिवशंकर और उसके परिवार के लोगों ने तस्करी का सामान गायब करने का आरोप लगाकर बेटे को मारापीटा, जान से मारने और जेल भेजने की धमकी दी थी। इससे तंग आकर प्रदीप ने आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद सोनौली कोतवाली में शिवशंकर के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है पर कार्रवाई नहीं हो रही। राजमती ने खनुआ पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।