Maharajganj News : स्कूल का बहाना फिर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब ! आखिर जेवर, पैसे लेकर कहाँ गयी 15 साल की किशोरी
12-Feb-2026
Total Views |
सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाने के लिए निकली 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया है।
स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने वार्ड नंबर 15 नौतनवा निवासी सत्यम सोनकर के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने सहित अन्य गंभीर प्रावधानों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री नौ फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे नौतनवा स्थित स्कूल से प्रवेश पत्र लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।
घर की तलाशी लेने पर बक्से में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये व जेवरात भी गायब मिले। इससे मामला और संदिग्ध हो गया है।