Maharajganj News : ठूठीबारी में सख्त एक्शन: 22 वाहनों का चालान, 22 हजार रुपये जुर्माना वसूला

    12-Feb-2026
Total Views |

ठूठीबारी। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बुधवार की दोपहर ठूठीबारी मेन तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्त्व निचलौल क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने किया। इसमें बाइस वाहनों का चालान हुआ।

चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र शामिल थे। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।


क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें दोपहिया-चारपहिया मिलाकर कुल 22 वाहनों का चालान हुआ और 22 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। अभियान में कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर, उपनिरीक्षक विक्की कुमार, बब्बन वर्मा, खुश्बू सिंह, कांस्टेबल अनूप यादव, मनोहर यादव मौजूद रहे।