Ragini MMS 3 : क्या ‘रागिनी 3’ में दिखेगा नया डर और नया रोमांस? तमन्ना के साथ इस स्टारकिड की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस!
13-Feb-2026
Total Views |
Ragini MMS 3 : बॉलीवुड में इस समय हिट फिल्मों का सीक्वल ट्रेंड जोरों पर है। जहाँ एक तरफ बॉर्डर 2 और 'धुरंधर 2' की चर्चाएं तेज़ हैं तो दूसरी तरफ हॉरर फ्रेंचाइजी 'रागिनी MMS 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एकता कपूर 'रागिनी MMS 3' को नए अंदाज़ में पेश करने की तैयारी में हैं।
इस समय एकता कपूर भी 'रागिनी MMS' के तीसरे पार्ट पर काम कर रही हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि फिल्म 'रागिनी 3' के लिए बॉलीवुड अदाकारा तमन्ना भाटिया का नाम फाइनल किया गया है। फिल्म 'रागिनी 3' में सनी लियोनी की तरह तमन्ना भाटिया अपने हुस्न के जलवे दिखाने वाली हैं।
हालांकि अब तक भी फिल्म 'रागिनी 3' के मेकर्स ने फिल्म के मेल लीड के बारे में कोई बात नहीं की थी। अब दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'रागिनी 3' एकता कपूर ने फिल्म 'रागिनी 3' के मेल लीड को भी फाइनल कर लिया है।
'रागिनी 3' में इस स्टारकिड की एंट्री जल्द ही बॉलीवुड का एक स्टारकिड फिल्म 'रागिनी 3' में तमन्ना भाटिया के साथ रोमांस करेगा। यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर और आमिर खान के बेटे जुनैद खान के बारे में जो कि फिल्म 'रागिनी 3' का हिस्सा बनने वाले हैं।
फिल्म 'रागिनी 3' को शशांक घोष डायरेक्ट करने वाले हैं। सहीर रजा भी एकता कपूर के इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। बताया जा रहा है कि एकता कपूर इस हॉरर फिल्म को एक अलग ही लेवल पर बनाने की तैयारी कर रही हैं। फिल्म 'रागिनी 3' के लिए एक बार फिर से बालाजी मोशन पिक्चर्स ने शशांक घोष के साथ हाथ मिलाया है।
तमन्ना भाटिया और जुनैद की जोड़ी इस फिल्म के जरिए मेकर्स एक बोल्ड, नई और स्टाइलिश डेट नाइट हॉरर कहानी फैंस को परोसने वाले हैं। वहीं फैंस को तमन्ना भाटिया से भी बहुत उम्मीदें हैं। जब जब तमन्ना भाटिया किसी आइटम नंबर में नजर आती हैं तब तब हंगामा मच जाता है।
ऐसे में जब तमन्ना भाटिया स्क्रीन पर अपनी अदाएं दिखाएंगी तो सिनेमाघरों में सीटियां बजेंगी। वहीं तमन्ना भाटिया के साथ जुनैद खान की जोड़ी भी लोगों को पसंद आने वाली है। माना जा रहा है कि फिल्म में जुनैद खान का अंदाज बेहद अलग नजर आने वाला है। हालांकि मेकर्स ने अब तक भी तमन्ना भाटिया और जुनैद खान के किरदार से पर्दा नहीं हटाया है।