Maharajganj News : 50 हजार के लोन से शुरू किया काम, आज लाखों की कमाई! महाराजगंज की महिलाओं ने बदल दी किस्मत
14-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर गांव की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नयी मिसाल गढ़ रही हैं। खासकर इसमें सदर विकास खंड का बोलबाला अधिक है, क्योंकि यहां की एसएचजी कुछ अलग ही कर रही हैं।
सदर ब्लॉक के सिंहपुर में धनपाती एसएचजी मां दुर्गा के नाम से समूह का संचालन कर रही हैं। तीन साल पहले ऋण लेकर टेंट का कारोबार शुरू किया आज लाखों कमा रही हैं।
आज की महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। घर का खर्च चलाने में भी सहयोग कर रही हैं। सदर विकास खंड के सिंहपुर की महिलाएं पुरुष प्रधान माने गए कार्य को व्यवसाय के रूप में चयनित कर अपना सिक्का चला रही हैं। समूह अध्यक्ष के मुताबिक तीन वर्ष पहले 50 हजार बैंक ऋण व समूह के बचत से शुरू टेंट कारोबार आज सीजन में 2 लाख रुपये तक कमाई कर रही हैं।
बुकिंग करते हैं वीरेंद्र : धनपाती ने बताया कि हिसाब-किताब व टेंट बुकिंग की जिम्मेदारी गांव के वीरेंद्र को सभी समूह सदस्यों की सहमति से सुपुर्द है। बुकिंग व टेंट लगवाने वापस मंगाने का काम उनके जिम्मे है।
वह समूह को समय-समय पर प्रगति बताकर मुनाफे की रकम सौंपते हैं जिसका वितरण सभी सदस्यों में समान रूप से किया जाता है। लाभ का एक हिस्सा टेंट के सामग्री बढ़ाने में भी किया जाता है।