Maharajganj News : बस छूटते ही गायब हुआ पर्स ! मिनटों में गायब हुई ये कीमती चीज़

    16-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय निवासी प्रशान्त गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 19, चिउरहा, नगर पालिका परिषद ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है।

प्रशान्त गुप्ता ने बताया कि 4 फरवरी को दोपहर करीब 2:50 बजे वे अपनी पत्नी नीतू गुप्ता को सिंदुरिया ले जाने के लिए बस स्टैंड पर अपनी बाइक से छोड़ने गए थे।


उन्होंने बस में पत्नी को बैठाया और घर लौट आए। लेकिन बस चलने के कुछ ही मिनट बाद करीब 3:12 बजे नीतू गुप्ता ने फोन पर बताया कि उनके हैंडबैग का चेन खोलकर कोई अज्ञात व्यक्ति छोटा पर्स चुरा ले गया। छोटे पर्स में कीमती आभूषण रखे थे।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।