YJHD 2 Update : ‘YJHD 2’ पर रणबीर ने तोड़ी चुप्पी… क्या हमेशा के लिए खत्म हो गई ‘बनी-नैना’ की कहानी?
16-Feb-2026
Total Views |
YJHD 2 Update : जब भी रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' (YJHD) का जिक्र होता है, तो आंखों के सामने 'बनी' की बेफिक्री और 'नैना' की मासूमियत छा जाती है। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाका ही नहीं किया था, बल्कि लोगों के लिए दोस्ती प्यार और सपनों की एक नई परिभाषा दी थी।
12 साल बीत जाने के बाद भी ये लोगों को उतनी ही पसंद है। इसीलिए फैंस लंबे समय से इसके सीक्वल की मांग कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने इस अवेटेड सीक्वल पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, चलिए जानते हैं कि रणबीर ने 'ये जवानी है दीवानी 2' को लेकर क्या कहा है।
रणबीर कपूर अपने नए वेंचर 'ARKS' के सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव सेशन में फैंस से जुड़े। इस दौरान जब उनसे सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल "YJHD 2 कब आएगी?" पर बात की गई, तो रणबीर ने बहुत ही प्रेक्टिकल जवाब दिया। रणबीर ने कहा कि 'ये जवानी है दीवानी' की कहानी जहां खत्म हुई थी, वह एक परफेक्ट एंडिंग थी। उनके मुताबिक, फिल्म के किरदारों बनी, नैना, अदिति और अवि ने अपना सफर पूरा कर लिया था और कहानी को आगे खींचने की कोई खास जरूरत नहीं है।
रणबीर ने फैंस की भावनाओं का सम्मान करते हुए कहा, "मुझे पता है कि आप सब पार्ट 2 चाहते हैं, लेकिन सिनेमा की दुनिया में बहुत सारे नए निर्देशक, नए विचार और नई कहानियां हैं जिन पर काम किया जाना चाहिए।" रणबीर का मानना है कि हर सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनाना जरूरी नहीं होता। कभी-कभी कुछ कहानियों को उनकी खूबसूरती के साथ वैसे ही छोड़ देना चाहिए जैसा वो हैं।