Maharajganj News : अब पेन से नहीं कंप्यूटर से चेक होंगी कॉपियां ! महराजगंज में सीबीएससी ने शुरू किया डिजिटल मूल्यांकन

    17-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज। महराजगंज में सीबीएसई ने परीक्षा मूल्यांकन को पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए इस बार बड़ा कदम उठाया है। सोमवार से 11वीं व 12वीं के शिक्षकों ने ओएसिस पर डिजिटल मूल्यांकन का ऑनलाइन अभ्यास शुरू कर दिया है।

बोर्ड परीक्षाओं में मूल्यांकन के पारंपरिक तरीकों को बदलकर पारदर्शी व त्वरित बनाने की पहल सीबीएसई ने शुरू की है। इसके लिए ओएसिस (ऑनलाइन एफिलिएटेड स्कूल इनफार्मेशन सिस्टम) विकसित कराया है। इस नई तकनीकी को समझने के लिए सीबीएसई के शिक्षकों को अगले आठ दिन तक ऑनलाइन अभ्यास का मौका दिया गया है।


जवाहर नवोदय के प्रभारी प्राचार्य आरके राय ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड में 10वीं व 12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिका जांच के लिए 12 के प्रवक्ता लगाए जाते हैं। इस बार ओएसिस साफ्टवेयर पर डिजिटल उत्तर पुस्तिका जांच का कार्य किया जाना है।

संबंधित शिक्षक सोमवार से अगले एक सप्ताह तक विभागीय वेबसाइट पर ओएसिस विकल्प का चयन कर डिजिटल मूल्यांकन की प्रक्रिया का अभ्यास कर सकते हैं।

पहले दिन किया सात शिक्षकों ने अभ्यास

नवोदय के प्रभारी प्राचार्य आरके राय ने बताया कि नवोदय के सात प्रवक्ताओं ने ओएसिस पर अभ्यास प्रांरभ कर दिया है। आने वाले दिनों में अन्य शिक्षक भी प्रशिक्षण बारीकी सीखने के लिए आगे आएंगे।