Maharajganj News : बोर्ड परीक्षा से पहले कहाँ चली गयी बेटी ! 17 वर्षीय छात्रा की माँ ने थाने में लिखाई रिपोर्ट

    17-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
घुघली थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। बोर्ड परीक्षा शुरू होने के ठीक पहले छात्रा के अचानक गायब होने से परिजनों में चिंता और दहशत का माहौल है। छात्रा की मां रीता देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


उन्होंने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से लापता है। उसकी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। रीता देवी, निवासी पिपरिया करंजहा टोला रामनगर ने बताया कि वह घरेलू काम में व्यस्त थीं।

काम खत्म करने के बाद उन्होंने बेटी को घर में खोजा लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद मोहल्ले, आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।