Gorakhpur News : चलती ट्रेन में ऐसी वारदात ! 'सीट दिलाने' के बहाने ले गया फर्स्ट एक केबिन में और फिर...

    18-Feb-2026
Total Views |

Gorakhpur News :
गोरखपुर में अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के टीटीई पर युवती ने दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। सेना भर्ती की तैयारी कर रही युवती ने कहा- मैं एनसीसी सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी। लौटते समय भीड़ ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं ले सकी और AC कोच में चढ़ गई।

मैं एसी कोच में खड़ी थी, तभी टीटीई राहुल कुमार आकर पूछताछ करने लगे। लड़की को उम्मीद थी कि बिना टिकट उसे नियमानुसार जुर्माना लेकर सीट दे दी जाएगी। आरोप है कि टीटीई ने जुर्माना लेकर सीट दिलाने का भरोसा दिया और फर्स्ट एसी कोच के अपने केबिन में ले गया और वहां केबिन बंद करके रेप किया।

इतना ही नहीं धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो बिना टिकट यात्रा मामले में कार्रवाई करेगा। घटना रविवार रात की इंदारा और देवरिया के बीच की फर्स्ट एसी के केबिन की है।

इसके बाद लड़की ने डायल-112 पर सूचना दी। तब आरोपी टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। गोरखपुर पहुंचने पर लड़की ने जीआरपी थाने में रेप का केस दर्ज कराया। जिसे देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया है। आरोपी की तलाश में जीआरपी टीम छापेमारी कर रही है।


यह मामला सामने आते ही आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।

ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने के बाद लड़की ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला बाद में देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जीआरपी एसपी रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया- आरोपी टीटीई, जो बिहार का रहने वाला है, उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

रेलवे नियमों के अनुसार अगर कोई यात्री बिना टिकट ट्रेन में चढ़ जाता है, तो टीटीई उसे जुर्माना लगाकर वैध टिकट जारी करता है और सामान्य कोच में भेजता है। किसी यात्री को अलग से केबिन में ले जाना नियम के खिलाफ है।