Maharajganj News : पानी के पाइप से शुरू होकर यहाँ तक पहुंचा विवाद ! गाँव में हड़कंप
18-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ पानी के पाइप को लेकर शुरू हुई कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गयी। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
करमहा टोला सेमरहिया निवासी माया ने आरोप लगाया है कि 13 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे पानी के पाइप को लेकर पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया। इस दौरान पुष्पा और सत्यम ने उन्हें जमकर मारा-पीटा।
आरोप है कि दोनों ने माया को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। माया ने बताया कि जब वह डरकर अपने घर में चली गईं तो आरोपियों घर में घुसकर फिर से पीटा। साथ ही घर में रखे सामान को तोड़-फोड़ दिया।
घटना के दौरान गांव के कई लोगों ने इसे देखा और बीच-बचाव भी किया। भागते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। 16 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पुष्पा और सत्यम निवासी करमहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।