Toxic Vs Dhurandhar 2 : पोस्टर से ही कांप उठा बॉक्स ऑफिस! ‘टॉक्सिक’ ने दी ‘धुरंधर 2’ को खुली चुनौती

    19-Feb-2026
Total Views |

Toxic Vs Dhurandhar 2 :
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ सुपरस्टार यश भी अपनी फिल्म टॉक्सिक' रिलीज करने की तैयारी में हैं।

कुछ समय पहले ही यश ने अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' का एक पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में यश खून से सनी बर्फ में खड़े नजर आ रहे हैं।

यश का अंदाज बहुत डेंजरस नजर आ रहा है। यश बड़े ही आराम से खड़े होकर शराब पी रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने दावा कर दिया है कि फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर 20 फरवरी को रिलीज होने वाला है।


धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बीच बॉक्स ऑफिस पर टकराव
फैंस भी रणवीर सिंह और यश के एक साथ भिड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग भी जानते हैं कि इस मार्च उनको एक्शन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। वहीं रणवीर सिंह और उनकी टीम को भी अपनी फिल्म पर पूरा कॉन्फिडेंस है। वो जानते हैं कि ये फिल्म आते ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल खड़ा कर देगी।

कॉंफिडेंट हैं सितारे
रणवीर सिंह को अपनी फिल्म की स्केल और कहानी पर भरोसा है तो वहीँ यश को भी अपने फैंस पर पूरा भरोसा है। साउथ में यश की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अब यश एक बार फिर से एक्शन फिल्म के साथ वापसी करने वाले हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर तबाही न मचे, ये तो हो ही नहीं सकता। फिलहाल तो यश के फैंस के साथ साथ हर कोई टॉक्सिक के टीजर के आने का इंतजार कर रहा है।