Maharajganj News : 65 हजार लेकर गायब! विदेश भेजने का सपना दिखाकर देवर से ठगी

    19-Feb-2026
Total Views |

निचलौल।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स के साथ विदेश भेजने के नाम पर 65 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, पीड़िता सुमन देवी निवासी बड़हरा थाना सोनौली ने आरोप लगाया है कि देवर को एक शख्स ने विदेश भेजने के नाम पर 65,000 रुपये की ठगी कर ली है।


पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जयहिंद भारती और सरोज भारती निवासी रुदौली के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।