Maharajganj News : अब बस एक क्लिक में खुलेगा गांवों के विकास का रिपोर्ट कार्ड, 883 पंचायतों का डाटा अपलोड
20-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। ग्राम पंचायतों के सतत विकास का डिजिटल स्वरूप अब महज एक क्लिक की दूरी पर है। जिले में पंचायत एडवांस इंडेक्स (पीएआई) की फीडिंग पूरी हो चुकी है।
इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई है। फीडिंग में यह जानकारी एकत्रित कई गई है कि किस ग्राम पंचायत में किन योजनाओं को संचालित किया जा रहा है और इनका क्या प्रभाव पड़ा है।
जनपद स्तर पर सभी ग्राम पंचायतों के लिए फीडिंग की जिम्मेदारी सचिवों को सौंपी गई थी। इसके आंकड़े एकत्रित करने के लिए पंचायत सहायक और रोजगार सेवकों को जिम्मेदारी दी गई थी।
जिले की कौन सी ग्राम पंचायत कितनी समृद्ध हुई और किस पंचायत की बदहाली बरकरार रही इसकी जानकारी पीएआई (पंचायत एडवांस इंडेक्स) पोर्टल पर उपलब्ध है।
पोर्टल के माध्यम से आम लोग भी अपने क्षेत्र में विकास योजनाओं के प्रदर्शन की जानकारी ले सकेंगे। कुल 883 ग्राम पंचायतों में पोर्टल फीडिंग वित्तीय सत्र 2025-26 में मिली थी, इसे वित्तीय सत्र बीतने से पहले पूरा कर लिया गया है।