UP News : देवरिया में नदी किनारे मिली मासूम की लाश का सच आया सामने, मोहम्मद अकरम नहीं 'ये' निकला आरोपी
20-Feb-2026
Total Views |
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में 11 फरवरी 2026 को एक 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना सामने आई थी जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था।
इस घटना के साथ ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमे दावा किया गया था कि मोहम्मद अकरम नाम के व्यक्ति अपनी नाबालिग भतीजी का रेप करके हत्या करने के बाद उसका शव नदी में फेंक रहा है, जबकि यह दावा गलत और भ्रामक है।
बाद में पुलिस कि पड़ताल में यह सच्चाई सामने आयी कि उस मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म विद्या सागर नाम के व्यक्ति ने किया है जो पीड़िता का चाचा है। उसे खेत में ले जाकर विद्यासागर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जब बच्ची दर्द से कराहने लगी तो उसे नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार किया और इस गंभीर अपराध के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।