Maharajganj News : सीमा पार से आया 'जहर' ! बाइक सवारों के पास मिली ये चीज़

    21-Feb-2026
Total Views |

सोनौली
। सीमा से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा में पुलिस ने भारत से तस्करी कर लाई गई मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्र ने बताया कि गैदाहवा ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड संख्या 3 गोबदौरी में स्थित सूर्यपुरा रूपनदेही क्षेत्र पुलिस कार्यालय और भैरहवा स्थित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।


टीम ने लुम्बिनी से सूर्यपुरा की ओर आ रही एक नेपाली नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों के पास करीब 37 ग्राम ब्राउन सुगम और डिजिटल काटा बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम जगदीश कुर्मी और महेश कुर्मी निवासी रूपनदेही नेपाल बताया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पांच दिनों की रिमांड लिया गया है।