Dhurandhar 2 Trailer Update : ईद पर होगा महाक्लैश ! ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर कब होगा रिलीज?
21-Feb-2026
Total Views |
Dhurandhar 2 Trailer Update : बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह एक बार फिर एक्शन अवतार में बॉक्स ऑफिस पर छाने के लिए तैयार हैं। धुरंधर 2 का ज़बरदस्त बज्ज बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है। इसको लेकर अभी से चर्चा है कि ट्रेलर कब रिलीज़ होगा। आइये आपको बताते हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होने वाला है।
कुछ वक़्त पहले ही संजय दत्त, अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था। ये फिल्म 'धुरंधर' की कमाई का ही असर है जो मेकर्स जल्द से जल्द इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लाने की तैयारी कर रहे हैं। मार्च में रणवीर सिंह अपने फैंस को 'धुरंधर 2' का तोहफा देने वाले हैं। हाल ही में खबर आई थी कि 'धुरंधर 2' की डबिंग रणवीर सिंह ने खत्म कर ली है।
इसी बीच फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर एक और बड़ा दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'धुरंधर 2' के ट्रेलर की रिलीज की डेट लीक हो गई है। एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म 'धुरंधर 2' 5 मार्च के आसपास रिलीज हो सकता है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर लॉन्च को लेकर खास तैयारी कर रखी है।
अब ये तो हर कोई जानता है कि ईद के मौके पर फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। ऐसे में मेकर्स फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर और भी तगड़ा बज्ज बनाने की कोशिश करने वाले हैं। फिल्म 'धुरंधर 2' के मेकर्स अच्छे से जानते हैं कि इस बार उनकी टक्कर यश की फिल्म टॉक्सिक के साथ होने वाली है। बीते दिन ही टॉक्सिक का टीजर रिलीज किया गया है। लोगों ने टॉक्सिट का टीजर देखते ही उसकी तुलना रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से करनी शुरू कर दी।