Rashmika-Vijay Wedding Udaipur : उदयपुर बनेगा गवाह! VIROSH की शाही शादी की तैयारियां तेज
23-Feb-2026
Total Views |
Rashmika-Vijay Wedding Udaipur: बीते काफी वक्त से रश्मिका मंदना और विजय देवरकोंडा अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हालाँकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी पब्लिकली रिवील नहीं किया था लेकिन दोनों की शादी की अफवाह काफी वक़्त से उड़ रही थी।
अब फाइनली रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने रिश्ते पर मुहर लगते हुए पहली बार अपनी शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दोनों ने अपने नाम को एक हैशटैग भी दिया है। कपल ने अपनी शादी को 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' नाम दिया है। ये नाम उन्होंने क्यों चुना इस बारे में भी पोस्ट में बताया गया है।
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'हमारे सबसे प्यारे चाहने वालों, जब हमने कोई प्लानिंग नहीं की थी, जब हमने अपने लिए कुछ भी तय नहीं किया था, तब आप हमारे साथ थे। बहुत सारे प्यार के साथ, आपने हमें एक नाम दिया। आपने हमें ‘VIROSH’ कहा।
आज पूरे दिल से हम अपनी इस शुरुआत को आपके नाम करते हैं। हम इसे नाम देना चाहते हैं 'द वेडिंग ऑफ VIROSH'। इतने प्यार से हमें थामे रखने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारा हिस्सा रहेंगे। ढेर सारा प्यार और हग्स!'
बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी के लिए उदयपुर को चुना है। कपल की शादी 26 फरवरी को होने वाली है और उससे पहले दो दिन के प्री-वेंडिंग फंक्शन चलने वाले हैं। कपल की शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हो रहे हैं। शादी के बाद हैदराबाद में रिसेप्शन होगा, जिसमें तमाम सेलेब्स भी शामिल होने वाले हैं।