Shahrukh Khan Vishal Bhardwaj New Project : क्या बनने जा रही है बॉलीवुड की सबसे बड़ी जोड़ी? शाहरुख–विशाल की गुपचुप मुलाकातों ने बढ़ाया सस्पेंस!
24-Feb-2026
Total Views |
Shahrukh Khan Vishal Bhardwaj New Project : बॉलीवुड में जब भी दो बड़े नाम एक साथ जुड़ते है, तो हलचल अपने आप तेज़ हो जाती है। पिछले कुछ दिनों से शाहरुख खान और मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज खूब सुर्खियों में है। लंबे समय से दोनों के साथ काम करने की चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन लगता है अब यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन फिल्म ‘किंग’ की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी बीच विशाल भारद्वाज ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हिंट दिया कि वह और शाहरुख कई कहानियों पर बातचीत कर चुके हैं।
जल्द साथ काम कर सकते है दोनों एक इंटरव्यू में विशाल ने कहा कि साल में कई बार वह शाहरुख से अलग-अलग स्टोरी आइडिया को लेकर बात करते हैं और वह हर बार बहुत प्यार से जवाब देते हैं। वह सिर्फ एक बड़े स्टार ही नहीं, बल्कि बेहद अच्छे इंसान भी हैं।
विशाल ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में शाहरुख को एक नई कहानी भेजी है। शाहरुख भी अक्सर उनसे कहते हैं कि दोनों को कम से कम एक फिल्म तो साथ में जरूर करनी चाहिए। विशाल ने उम्मीद जताई कि शायद इस बार दोनों साथ में प्रोजेक्ट शुरू कर सके।
बता दें, विशाल भारद्वाज अपने अलग अंदाज की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में गहराई, संवेदनशीलता और मजबूत कहानी देखने को मिलती है। उन्होंने मकबूल, कमीने और हैदर जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। उनकी फिल्मों में किरदार बहुत रियल और प्रभावशाली होते हैं। ऐसे में अगर वह शाहरुख खान के साथ काम करते हैं, तो यह जोड़ी जरूर कुछ खास लेकर आ सकती है। हालांकि अभी तक कुछ फाइनल नहीं है।
कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई ओ रोमियो विशाल की नई फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। शाहिद और विशाल की यह चौथी फिल्म है।