Maharajganj News : जगदीशपुर चौराहे पर दुकान में घुसकर हमला, पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से पिटाई
25-Feb-2026
Total Views |
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर मंगलवार को पुरानी रंजिश से दुकान में घुसकर एक युवक को कुछ लोग बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाप मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुरन्दरपुर थाना के ग्राम पंचायत परसौनी निवासी अतीउल्लाह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह नेशनल हाईवे पर स्थित जगदीशपुर चौराहे पर दुकान संचालित करते हैं। पुरानी रंजिश को लेकर कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बटईडीहा निवासी कुछ लोग दुकान में घुकर उसे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिए।
पुरंदरपुर पुलिस तहरीर मिलते ही चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। पुरंदरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।