Maharajganj News : बाजार गई 15 वर्षीय बेटी नहीं लौटी, मां ने पड़ोसन पर लगाया अपहरण का आरोप
26-Feb-2026
Total Views |
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के एक वार्ड निवासी एक महिला ने पड़ोस की ही एक महिला पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। बुधवार को पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
थाने में दिए तहरीर में महिला ने लिखा है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री मंगलवार को पड़ोस की एक महिला के साथ बाजार गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो वह उक्त महिला से बेटी के बारे में पूछने गईं। आरोप है कि उक्त महिला बेटी का पता बताने में आनाकानी करने लगी।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनीता निवासी वाल्मीकि नगर कस्बा नौतनवा के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।