Maharajganj News : कमरे का दरवाज़ा खुला तो उड़ गए होश! 19 साल की मोना फंदे से लटकी मिली
26-Feb-2026
Total Views |
सोनौली। स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर 10 रामजानकी नगर में बुधवार को उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब एक युवती का शव पंखे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सोनौली कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी गोविंद सहानी की पुत्री मोना (19) ने दुपट्टे का फंदा बनाकर घर में लगे छत के पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार मोना पिछले कुछ समय से अवसाद में थी और उसका इलाज चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया है।
कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।