Maharajganj News : एक हफ्ते की तलाश के बाद गिरफ्तारी: अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी सलाखों के पीछे
27-Feb-2026
Total Views |
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अपहरण करके यौन शोषण करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के वांछित आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग बालिका का अपहरण हो गया था। परिजनों ने मामले में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक बिहारी मजदूर पर आरोप लगाया था। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिहार के बेगूसराय जिले के थाना बखरी निवासी आरोपी मनीष कुमार को गुरुवार को बकैनिहा चौराहे से गिरफ्तार करके किशोरी को भी ढूंढ लिया। इस संबंध में एसआई सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।