Maharajganj News : रात 11 बजे महिला के साथ घर के अंदर ये हरकत का आरोप, गांव में सनसनी
27-Feb-2026
Total Views |
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों से इलाके में सनसनी फैल गई है। एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर यौन शोषण, मारपीट के साथ ही मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि उसके पति विदेश में रहते हैं। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उससे मारपीट और यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि पहली घटना 2 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे की है, जब आरोपी जबरन उसके कमरे में घुस आया और जबरदस्ती करते हुए यौन शोषण किया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है।