T20 World Cup 2026 Poitns Table : 72 रन की जीत के बाद भी संकट में भारत! सेमीफाइनल की राह में अब ‘करो या मरो’ मुकाबला

    27-Feb-2026
Total Views |

T20 World Cup 2026 Poitns Table :
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा जरूर रखा है, लेकिन तस्वीर अब भी धुंधली है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और सुपर 8 में जीत का खाता खोला। हालांकि, इस जीत के बावजूद पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को कोई फायदा नहीं हुआ.

ग्रुप-1: कौन किस पर भारी?

ग्रुप-1 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने दो मैचों में दो जीत और +2.890 के शानदार नेट रन रेट के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। वहीं, वेस्टइंडीज 2 मैचों में 1 जीत के साथ 2 पॉइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर है। भारत अब भी 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 पॉइंट्स हासिल कर चुका है लेकिन वह अभी भी तीसरे नंबर पर ही है। दरअसल, वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +1.791 का है और भारत का -0.100, जिसके चलते वेस्टइंडीज दूसरे नंबर पर बना हुआ है।


दूसरी तरफ जिम्बाब्वे 2 मैचों में 2 हार के साथ आखिरी स्थान पर है और भारत से मिली हार के बाद सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो गया है। इस ग्रुप में अब 2 मुकाबले बाकी हैं, एक मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी।

अब ग्रुप-1 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा। जो टीम जीतेगी, वही सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का कर लेगी। वहीं, दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीमें टकराएंगी, जहां साउथ अफ्रीका लगातार तीसरी जीत हासिल करने उतरेगी और जिम्बाब्वे जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी।

ग्रुप-2 में कांटे की जंग

ग्रुप-2 में इंग्लैंड की टीम 2 मैचों में 2 जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 2 मैचों में 3 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। उसका आखिरी मुकाबला इंग्लैंड से है। इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड भी सेमीफाइनल में पहुंच जायेगा। लेकिन न्यूजीलैंड की हार पाकिस्तान की उम्मीदें बढ़ा देता, क्योंकि वह 2 मैचों में 1 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर है। ऐसे में उसके पास भी आखिरी मैच जीतकर 3 पॉइंट्स हासिल करने का मौका होगा, जिसके बाद नेट रन रेट से फैसला होगा। दूसरी ओर, श्रीलंका लगातार 2 हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।