Dhurandhar 2 Update : 'धुरंधर 2' के बारे में बोलीं यामी, ऐसा इमोशनल एक्सपीरियंस जिसे भूल नहीं पाएंगे लोग

    28-Feb-2026
Total Views |

Dhurandhar 2 Update :
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर महीनों तक धमाल मचाया था। अब जल्द ही इसका सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में बवाल काटने के लिए तैयार है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस मूवी का सभी को इंतजार है। 'धुरंधर 2' का पहला रिव्यू सामने आया है, जो किसी और ने नहीं बल्कि 'धुरंधर 2' में एक अहम किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस और आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने दिया है।


कैसा था पहला रिएक्शन?

आखिरी बार साल 2025 की फिल्म 'हक' में नजर आने वाली यामी गौतम ने हाल ही में एक न्यूज़ चैनल से खास बातचीत की। इस इंटरव्यू के दौरान जब एक्ट्रेस से इशारों ही इशारों में पूछा गया कि क्या 19 मार्च को उनकी कोई फिल्म आ रही है, तो वे हंस पड़ी और उन्होंने कहा कि, 'धुरंधर' से जुड़ी कोई भी जानकारी उनके पति यानी आदित्य धर ही दे सकते हैं। हालांकि, आगे उन्होंने फिल्म के बारे में बात करते हुए इसे असाधारण से भी ऊपर बताया और कहा कि इसे देखने के बाद वो बहुत ही ज्यादा इमोशनल हो गई थीं।

यामी ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे बताया कि, 'धुरंधर 2' फिल्म देखने के तुरंत बाद उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी, इसलिए वे आदित्य से तुरंत कुछ कह नहीं पाईं, लेकिन पूरे रास्ते उनका दिमाग उसी फिल्म में अटका रहा।

यामी ने आगे बताया कि, 'मुझे एक स्क्रिप्ट पढ़नी थी पर मैं पढ़ नहीं पाई, मुझे कुछ देखना था पर देख नहीं पाई. मैं बस खिड़की के बाहर डूबते हुए सूरज को देख रही थी और सोच रही थी कि, जब फ्लाइट लैंड होगी तो मैं आदित्य से क्या कहूंगी। मैं अपनी उन फीलिंग्स और एक्सपीरियंस को शब्दों में बयान करना चाहती थी। आदित्य अपने दर्शकों और देश से बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने इस फिल्म को बनाने में अपनी पूरी जिंदगी की मेहनत लगा दी है। 'धुरंधर 2' ऐसा एक्सपीरियंस होगा जो दर्शक कभी भूल नहीं पाएंगे।'