Maharajganj News : शिकायत पहुँची CM दरबार तक… अब 1 अप्रैल से दौड़ेगी रमपुरवा-गोरखपुर बस!

    28-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
लम्बे इंतज़ार और राज्य सरकार तक शिकायत के बाद पहली अप्रैल से रमपुरवा से निचलौल होते हुए मुख्यालय से गोरखपुर की सेवा शुरू होगी। एआरएम ने इसकी जानकारी देकर बताया कि राज्य स्तर से मिले निर्देश क्रम में यह सेवा शुरू की जा रही।

निचलौल से सिसवां बाजार रूट पर पड़ने वाले रमपुरवा के लोग लंबे समय से रमपुरवा चौराहे से निचलौल-महराजगंज होते हुए गोरखपुर के लिए बस सेवा की मांग कर रहे थे लेकिन बसों के साथ चालकों की कमी से जूझ रहे महराजगंज डिपो में उनकी मांग अनसुनी रखी।


आखिरकार गांव के लोगों ने इसकी शिकायत राज्य स्तर परिवहन प्रबंधक व सीएम जनता दरबार में की। इसके बाद राज्य स्तर से एआरएम को अप्रैल से सेवा शुरू करने का निर्देश दिया गया।

बढ़ेगी लोगों की सहूलियत
रमपुरवा के मनोज कुमार व राजेश ने बताया कि हमारे चौराहे से निचलौल आठ किमी व सिसवां की दूरी 13 किमी दूर है। मेरे गांव के काफी बच्चे गोरखपुर पढ़ते। उनसे मिलने या राशन भेजने के लिए हमें सिसवां या निचलौल जाना पड़ता है, तब कहीं बस या ट्रेन मिलती। हम लोगों ने शिकायत गोरखपुर मुख्यमंत्री दरबार तक की। नई सेवा से सहूलियत बढ़ेगी।