Maharajganj News : दुकान पर ताला लगाने से शुरू हुआ विवाद, डंडों से टूटा कहर, पढ़िए डिटेल्स

    03-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
घुघली थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में दुर्गेश शर्मा पर उनके रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। घटना 6 अक्तूबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे घटी, जब आरोपी राधेश्याम शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों ने दुर्गेश की दुकान पर ताला लगाने की कोशिश की। मना करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया, जिससे दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गए।


दुर्गेश शर्मा घुघली के श्यामनगर मोहल्ले में रहते हैं। उनके अनुसार, आरोपी राधेश्याम, घनश्याम, रामानंद, गणेश, अशोक, श्रेयांश और महिलाएं सुनीता, दुलारी, रंभा, अंजू, नीतू व पूजा, सभी पड़ोसी और पटीदार हैं। ये सभी शिवपूजन शर्मा के परिवार से संबंधित हैं।

दुर्गेश का आरोप है कि आरोपियों ने एकजुट होकर उन्हें पीटा, उनके भाई राजन शर्मा, भाभी कंचन, पत्नी लकी और मां शीला देवी को भी घायल कर दिया। कंचन और लकी गर्भवती हैं, उन्हें पेट में चोट लगी। हमले में घर में तोड़फोड़ की गई। आरोपियों ने दुर्गेश की जेब से जमीन के कागजात व 3,200 रुपये लूट लिए।