Maharajganj News : तीन साल बाद आया टैक्स का नोटिस! बिना सड़क-पानी के मोहल्लों से वसूली की तैयारी

    03-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
शहर में शामिल किए गए गांवों से बने वार्डों के मोहल्लेवासियों पर अब हाउस टैक्स का बोझ पड़ने जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका परिषद् ने सर्वे अभियान शुरू कर दिया है। सर्वे के साथ ही कर्मचारी मकान का टैक्स का निर्धारण करेंगे। टैक्स निर्धारण के बाद उसे जमा कराएंगे और रसीद उपलब्ध कराएंगे।

नगर पालिका परिषद महराजगंज में 32 गांव और टोले वार्ड से मोहल्ले बने हैं। इन मोहल्लों में शहरी सुविधा के नाम पर साफ-सफाई और बिजली सप्लाई मिल रही हैं। लेकिन अधिकांश मोहल्लेवासियों को सड़क व पानी निकासी की सुविधा नही मिल रही है। शुद्ध पेयजल भी नही मिल रहा है। ग्राम पंचायत की तरफ से बने खड़ंजे पर लोगों का आवागमन हो रहा है।

इंडिया मार्का हैंडपम्प दूषित पानी उगल रहे हैं। ऐसे में ये मोहल्लेवासी छोटे नल के पानी का सेवन कर रहे हैं। शहर में शामिल होने के तीन साल बाद इन मोहल्लेवासियों पर हाउस टैक्स लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर पालिका प्रशासन ने इन मोहल्ले की मकानों का सर्वे कर हाउस टैक्स निर्धारित करेगा। टैक्स निर्धारण के बाद उसे जमा कराकर रसीद उपलब्ध करााएगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।


शासन हाउस टैक्स जमा कराने वाली नगर निकाय को ही विकास कार्य के लिए अतिरिक्त धन जारी करती है। हाउस टैक्स जमा नही होने पर शासन से विकास कार्य के लिए धन नही मिलेगा। इससे शहर का विकास कार्य प्रभावित हो जाएगा। मकान की एरिया के हिसाब से देना है टैक्स मकान की एरिया के हिसाब से हाउस टैक्स देना पड़ता है। लेकिन शहरी सुविधा मिलने तक नगर पालिका प्रशासन ने इन मोहल्लेवासियों से कम से कम टैक्स निर्धारण कर जमा कराएगी।

शहर के विकास के लिए हाउस टैक्स जमा करना जरूरी है। टैक्स जमा करने के बाद शासन निकाय में विकास कार्य के लिए अतिरिक्त धन जारी करती है। टैक्स नही जमा करने पर अतिरिक्त धन नही मिलेगा। इससे शहर का विकास कार्य प्रभावित हो जाएगा। विकास कार्य के लिए सभी शहरवासियों को समय-समय पर हाउस टैक्स जमा कर देना चाहिए।