Maharajganj News : सुबह घना कोहरा, दोपहर तेज धूप! क्या फरवरी में शुरू हो गई गर्मी की आहट?
09-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। फरवरी महीने में मौसम का बदलाव लगातार जारी है। रविवार को मौसम ने फिर अपना करवट बदल लिया। सुबह में अत्यधिक कोहरे के बाद दोपहर में मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। मौसम के साफ होते ही पारा चढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
धूप खिलने के बाद अघिकतर लोगों द्वारा घरों से बाहर निकलने के बाद बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज में तैनात मौसम वैज्ञानी डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। पर मैदानी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर फिर समाप्त हो गया है।
15 फरवरी के बाद तापमान में और अधिक बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचा मौसम में सुधार होने से न्यूनतम तापमान भी चढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा।
पछुआ हवाओं से भी राहत फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह में शुरू मंद-मंद गति से चल ही पछुआ हवाओं से भी लोगों को राहत मिल गई है। वैज्ञानिक डॉ.डीपी सिंह का कहना है कि हवाओं के रुख और मौसम के बदलते तेवर से अब लगने लगा है कि कोहरे से कुछ दिनों में राहत मिल सकती है।