Gorakhpur News : रजिस्ट्री के नियम में बड़ा बदलाव ! बुक्ड स्लॉट के एक घंटे में ही कराना होगा काम वरना...
11-Mar-2026
Total Views |
गोरखपुर। गोरखपुर में अब संपत्ति की रजिस्ट्री प्रकिरिया को व्यवस्थित करने के लिए बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब संपत्तियों की रजिस्ट्री बुक किये गए स्लॉट से एक घंटे के अंदर ही करानी होगी। इस अवधि में रजिस्ट्री नहीं होने पर स्लॉट स्वत: निरस्त हो जाएगा।
इसके बाद नया अगर उस दिन में स्लॉट खाली होगा तो मिलेगा वरना दूसरे दिन के लिए आवेदन करना होगा। नई व्यवस्था एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएगी।
निबंधन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर स्लॉट संबंधित सूचना भी आ गई है। अभी तक पूरे दिन का स्लॉट मिलता है। हालांकि, यह नियम को लागू किए जाने के पीछे विभागीय अधिकारियों का दावा है कि रजिस्ट्री सुबह 10 बजे से शुरू होती है लेकिन, अधिवक्ता 12 बजे के बाद ही क्रेता-विक्रेता को लेकर आते हैं और दोपहर भीड़ बढ़ जाती है। भीड़ में दस्तावेजों की जांच करना आसान नहीं होता है, नए नियम से हर दस्तावेज को जांचने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
उधर, अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों में चर्चा चल रही है कि रजिस्ट्री विभाग में सर्वर सही नहीं चल रहा है। ऐसी स्थिति में सर्वर ठप होने पर कुछ लोगों की रजिस्ट्री अटक सकती है। मामले में अधिकारियों ने दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं को सूचित किया है कि वे क्रेता-विक्रेता को इस बारे में जागरूक करें। एआईजी स्टांप संजय दुबे ने बताया कि एक अप्रैल से नया नियम प्रभावी हो जाएगी। इसकी सूचना अधिवक्ताओं को भी दी जा रही है।